ACB Trap: गढ़वा से महिला प्रिंसिपल 20 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट, पलामू एसीबी की टीम ने शिक्षक से घूस लेते ऐसे दबोचा
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 07 Aug 2024 7:28 PM
एसीबी की गिरफ्त में प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला
ACB Trap: गढ़वा के कांडी से महिला प्रिंसिपल विद्यानी बाखला को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट किया गया है. पलामू एसीबी की टीम ने बुधवार को स्कूल के शिक्षक से ही घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया.
ACB Trap: कांडी (गढ़वा), उपेंद्र नारायण द्विवेदी: पलामू एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने बुधवार को 20 हजार रुपए घूस लेते गढ़वा जिले के कांडी की महिला प्रिंसिपल विद्यानी बाखला को गिरफ्तार कर लिया. स्कूल के वोकेशनल के शिक्षक से 20 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है. शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर प्रधानाध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया.
प्रधानाध्यापिका रिश्वत लेते गिरफ्तार
गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के राज्यकीय कृत+2 उच्च विद्यालय (कांडी) की प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को 20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. स्कूल के ही शिक्षक (वोकेशनल) धर्मेंद्र कुमार से रिश्वत लेते प्रधानाध्यापिका को टीम ने धर दबोचा.
वोकेशनल के शिक्षक ने की थी शिकायत
वोकेशनल के शिक्षक (एनजीओ के तहत स्कूल में कार्यरत) धर्मेंद्र कुमार से स्कूल की प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला हर वर्ष 20 हजार रुपए मांगती थीं. रुपए नहीं देने पर स्कूल से हटाने की धमकी देती थीं. मासिक उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षरत भी नहीं करती थीं. कुछ दिन पहले दोनों में नोंक-झोंक भी हुई थी. धर्मेंद्र कुमार ने इसकी शिकायत पलामू के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की थी. पूरे मामले की जांच के बाद एसीबी ने केस को सही पाया. इसके बाद गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. बुधवार को बीस हजार रुपए लेते एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने प्रधानाध्यापिका विद्यानी बाखला को गिरफ्तार कर लिया.
Also Read: ACB Trap: लातेहार से 20 हजार रुपए रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने ऐसे दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










