नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक पकड़ा गया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 9:52 PM
नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी युवक पकड़ा गया
बिहार के औरंगाबाद से आये एक युवक ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है. नाबालिग भी बिहार की बतायी जाती है, जो रंका में रहकर पढ़ाई करती है. नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते आरोपी को उसके रिश्तेदारों ने रंगे हाथ पकड़ कर थाना को सौंपा. इसके बाद रंका पुलिस ने आरोपी के साथ उसके चालक पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गढ़वा जेल भेज दिया. आरोपी युवक बिहार के औरंगाबाद जिला के कुटुंबा गांव निवासी साड़ीसंडा गांव निवासी मो शाहरुख अंसारी, पिता कलामुद्दीन अंसारी तथा उसका चालक पलामू जिला के हरिहरगंज निवासी तौकीर अंसारी उर्फ फरहान, पिता रेयासत अंसारी है. पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन (जेएच01-एफजी 5004) बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि नाबालिग अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करती है. उसका कुटुंबा के रहने वाले युवकों से पहले से संपर्क था. शनिवार की सुबह करीब छह बजे उपरोक्त दोनों युवक एक काले रंग की स्कार्पियो से रंका पहुंचे और नाबालिग लड़की को मेन रोड पर बुलाया. नाबालिग के वहां पहुंचने के बाद उसे लेकर वे राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर गुलरिया ढोंढा जंगल के पास गये. वहां सड़क किनारे स्कार्पियो खड़ी कर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. नाना व मामा ने खोजबीन की, तब चला पता : इधर नाबालिग लड़की को घर में न देख उसके नाना और मामा उसे खोजने लगे. उसके नहीं मिलने पर दोनों बाइक से गढ़वा की ओर जाने लगे. गुलरिया ढोंढा पहुंचने पर एनएच-343 किनारे स्कार्पियो खड़ी देख उन्हें संदेह हुआ. नाबालिग के नाना ने देखा कि शाहरुख अंसारी गाड़ी की सीट पर ही दुष्कर्म कर रहा है तथा चालक तौकीर अंसारी अपनी सीट पर बैठा है. तब नाबालिग के नाना और मामा ने स्कार्पियो का गेट खुलवाया और नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को थाना लाया गया. इसके बाद इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के नाना के लिखित आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. वहीं नाबालिग की मेडिकल जांच के लिए उसे गढ़वा भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










