रमना से गढ़वा आयी महिला की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2025 9:26 PM
रमना से गढ़वा आयी महिला की हुई मौत
गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के हारादाग गांव निवासी लाल बिहारी राम की पत्नी सुमित्री देवी (55 वर्ष) की मौत गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में हो गयी. परिजनों ने बताया कि सुमित्री देवी खरीदारी करने गढ़वा बाजार गयी थी. इसी क्रम में माझिआंव मोड़ के पास वह अचेत होकर गिर गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों के मदद से उसे 108 एंबुलेंस से अचेत अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










