मध्याह्न भोजन से नहीं जुड़े 22 स्कूल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

खरौंधी (गढ़वा) : राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देश के बावजूद खरौंधी प्रखंड के 50 विद्यालयों में से 22 विद्यालयों को आज तक मध्याह्न भोजन से नहीं जोड़ा जा सका है. इनमें तीन मध्य, सात उत्क्रमित मध्य, नौ उत्क्रमित प्राथमिक एवं तीन न व प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं. इन विद्यालयों में प्रबंधन समिति को मध्याह्न […]
विज्ञापन
खरौंधी (गढ़वा) : राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देश के बावजूद खरौंधी प्रखंड के 50 विद्यालयों में से 22 विद्यालयों को आज तक मध्याह्न भोजन से नहीं जोड़ा जा सका है. इनमें तीन मध्य, सात उत्क्रमित मध्य, नौ उत्क्रमित प्राथमिक एवं तीन न व प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं.
इन विद्यालयों में प्रबंधन समिति को मध्याह्न भोजन के खाता से नहीं जोड़े जाने के कारण यहां मध्याह्न भोजन प्रभावित है. समाचार के अनुसार जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा द्वारा पत्रांक 891 दिनांक 14 जुलाई 2014 के माध्यम से बीइइओ को इस संबंध में पत्र निर्गत किया गया था. इसमें बीइइओ को खरौंधी प्रखंड में पांच अगस्त से नौ अगस्त 2014 के बीच प्रबंधन समिति का गठन कर जिला को भेजना था. इस पत्र के आलोक में प्रबंधन समिति का गठन किया गया. लेकिन इसके एक वर्ष बीतने के बाद भी प्रबंधन समिति को मध्याह्न भोजन के खाता से नहीं जोड़ा गया है. इसके चलते इन विद्यालयों के बच्चे काफी निराश हैं.
कई विद्यालयों को अबतक सरस्वती वाहिनी से भी नहीं जोड़ा जा सका है. इस संबंध में मध्य विद्यालय सिसरी के प्रबंध समिति अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि वे एक वर्ष से मध्याह्न भोजन के खाता में नाम जोड़वाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं. लेकिन अभीतक उनका नाम नहीं जोड़ा गया है. इधर ग्रामीण शिव शंकर राम ने बताया कि उमवि कुशवादामर में संयोजिका का चुनाव आठ वर्ष पहले हो चुका है. आठ वर्षों से ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष अभी तक काम कर रहे हैं. इससे मध्याह्न भोजन और अतिरिक्त पोषाहार हमेशा बाधित रह रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




