गैस उपभोक्ताओं ने हंगामा किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित भारत गैस एजेंसी में गैस लेेने आये उपभोक्ताओं ने हंगामा किया. सीआइएसएफ के जवानों के लाठियां भांजने के बाद मामला शांत हुआ. समाचार के अनुसार सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समूह के सहकारिता साख समिति भारत गैस एजेंसी का संचालन करता है. साख समिति में आपसी विवाद को लेकर पिछले एक महीने […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित भारत गैस एजेंसी में गैस लेेने आये उपभोक्ताओं ने हंगामा किया. सीआइएसएफ के जवानों के लाठियां भांजने के बाद मामला शांत हुआ. समाचार के अनुसार सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समूह के सहकारिता साख समिति भारत गैस एजेंसी का संचालन करता है. साख समिति में आपसी विवाद को लेकर पिछले एक महीने से गैस आपूर्ति बंद था.
सोमवार की शाम गैस की गाड़ी आने की सूचना पर मंगलवार की सुबह गैस लेने के लिए सैकड़ों उपभोक्ता पहुंच गये. गैस लेने के लिए लोग धक्का-मुक्की करने लगे, जिससे गैस वितरण में काफी परेशानी हुई. इसके बाद कर्मियों ने सीआइएसएफ के जवानों को सूचना दी. इसके बाद जवानों ने मौके पर पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजी. इसके बाद गैस का वितरण किया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




