निबंधन कार्यालय की छत गिरी, ऑपरेटर घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Mar 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : जिला निबंधन कार्यालय गढ़वा की छत का एक हिस्सा गिर जाने से कंप्यूटर ऑपरेटर घायल हो गया. सोमवार की दोपहर निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार केसरी कार्य कर रहा था. इसी दौरान छत का एक हिस्सा उसके माथे पर गिर गया. इससे वह बुरी तरह घायल हो गया. […]
विज्ञापन
गढ़वा : जिला निबंधन कार्यालय गढ़वा की छत का एक हिस्सा गिर जाने से कंप्यूटर ऑपरेटर घायल हो गया. सोमवार की दोपहर निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज कुमार केसरी कार्य कर रहा था. इसी दौरान छत का एक हिस्सा उसके माथे पर गिर गया.
इससे वह बुरी तरह घायल हो गया. जिला निबंधन पदाधिकारी रूपेश कुमार सिन्हा एवं कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुमार चौबे ने पंकज को गढ़वा अस्पताल में लाकर उसका इलाज कराया. इस घटना में कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को क्षति हुई है. दो दिनों से हो रही बारिश से पानी छत पर जमा हो गया था. इससे छत की ढलाई का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. यही स्थिति निबंधन कार्यालय के अन्य कमरों की भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




