दुष्कर्म करने आये ससुर को पीटा, मौत

भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली व चेरवाडीह गांव में रविवार की रात एक महिला द्वारा अपने ससुर को डंडे से मार कर हत्या किये जाने के समाचार हैं. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बहू को गिरफ्तार कर लिया है. समाचार के अनुसार अरसली दक्षिणी के चेरवाडीह निवासी नकु […]
भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली व चेरवाडीह गांव में रविवार की रात एक महिला द्वारा अपने ससुर को डंडे से मार कर हत्या किये जाने के समाचार हैं. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बहू को गिरफ्तार कर लिया है.
समाचार के अनुसार अरसली दक्षिणी के चेरवाडीह निवासी नकु सिंह चेरो(52वर्ष) रविवार की रात शराब पीकर आया और अपनी तीसरी पत्नी गीता देवी से झगड़ा करने लगा. कुछ देर बाद वह अपनी बहू चमेली देवी के कमरे में जाकर उसके साथ गलत संबंध बनाने का प्रयास करने लगा. बताया गया कि इसी दौरान चमेली देवी ने अपने ससुर पर डंडे से वार कर दिया. डंडा उसके माथे पर लगने से उसकी मौत हो गयी.
इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने नकु सिंह के शव को बगल के खेत में फेंक दिया. सूचना मिलने के बाद रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा. साथ ही चमेली देवी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस हिरासत में चमेली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




