वाहन पलटा, पांच घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2016 12:52 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : नगरऊंटारी-विशुनपुरा मार्ग पर कोइंदी ग्राम में कब्रिस्तान के निकट नगरऊंटारी-विशुनपुरा जा रही मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे पांच छात्र घायल हो गये. घायलों को आसपास के लोगों ने टेंपो से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाये. गंभीर रूप से घायल छात्र अरविंद कुमार शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : नगरऊंटारी-विशुनपुरा मार्ग पर कोइंदी ग्राम में कब्रिस्तान के निकट नगरऊंटारी-विशुनपुरा जा रही मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे पांच छात्र घायल हो गये. घायलों को आसपास के लोगों ने टेंपो से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाये.
गंभीर रूप से घायल छात्र अरविंद कुमार शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. घायलों में आनंद कुमार शर्मा, अनुप कुमार शर्मा, पूनम कुमारी, रीमा कुमारी व अरिवंद कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं. सभी घायल विशुनपुरा के हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी छात्र-छात्रा प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र से मैट्रिक की परीक्षा देकर घर जा रहे थे. उक्त मैजिक पर लगभग 15 लोग सवार थे जिसमें अधिकांश परीक्षार्थी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




