सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में 75 परीक्षार्थी हुए शामिल

Published at :03 Mar 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में 75 परीक्षार्थी हुए शामिल

गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा में 75 परीक्षार्थी शामिल हुए.परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण हुआ. केंद्राधीक्षक सह आरके पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शालीग्राम पांडेय ने बताया कि आरके पब्लिक स्कूल में सीबीएसइ बोर्ड एवं बारहवीं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र पर आदित्य बिड़ला पब्लिक […]

विज्ञापन
गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा में 75 परीक्षार्थी शामिल हुए.परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण हुआ. केंद्राधीक्षक सह आरके पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शालीग्राम पांडेय ने बताया कि आरके पब्लिक स्कूल में सीबीएसइ बोर्ड एवं बारहवीं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
इस केंद्र पर आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेहला का सीबीएसई बोर्ड एवं जवाहर नवोदय विद्यालय गढ़वा का परीक्षा हो रहा है. बुधवार को सिर्फ सीबीएसइ बोर्ड की परीक्षा आयोजित की गयी जिसमें आदित्य बिड़ला के 75 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रही है. इसके लिए छह वीक्षक लगाये गये हैं. साथ ही सीसीटीवी के माध्यम से वे खुद नजर रख रहे हैं.
इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों को नर्वस नहीं होने और और पूरे मनोयोग से परीक्षा देने की अपील की. श्री पांडेय ने कहा कि सीबीएसइ पैर्टन में विद्यार्थियों को विद्यालय से 60 एवं बोर्ड से 40 प्रतिशत मार्क्स दिये जाते हैं. सीबीएसइ में 100 प्रतिशत अंक देने का भी प्रावधान है. और अमूमन मेहनत करने वाले विद्यार्थी अच्छे अंक से उर्तीण करते हैं. मौके पर प्राचार्य शालीग्राम पांडेय, शिक्षक संतोष पांडेय, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola