2...अध्यक्ष नहीं कर रही हैं सहयोग : वार्ड पार्षद

Published at :14 Nov 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
2...अध्यक्ष नहीं कर रही हैं सहयोग : वार्ड पार्षद

2…अध्यक्ष नहीं कर रही हैं सहयोग : वार्ड पार्षद14जीडब्लूपीएच37-घाट की सफाई कराते पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व पार्षद जितेंद्र सिन्हागढ़वा. नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ की पार्षद रश्मि सिन्हा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी व उनके प्रतिनिधि संतोष केसरी पर वार्ड नंबर नौ स्थित छठ घाट की सफाई नहीं कराने का आरोप लगाया है. […]

विज्ञापन

2…अध्यक्ष नहीं कर रही हैं सहयोग : वार्ड पार्षद14जीडब्लूपीएच37-घाट की सफाई कराते पार्षद प्रतिनिधि सह पूर्व पार्षद जितेंद्र सिन्हागढ़वा. नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ की पार्षद रश्मि सिन्हा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी व उनके प्रतिनिधि संतोष केसरी पर वार्ड नंबर नौ स्थित छठ घाट की सफाई नहीं कराने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष द्वारा कार्यादेश नहीं दिये जाने के कारण उन्हें निजी खर्चे पर छठ घाट की सफाई नहीं करायी गयी. साथ ही मुहल्लों में लगे कचरे का अंबार को भी उन्होंने निजी खर्चे पर साफ-सफाई करायी .उन्होंने अध्यक्ष पर दुर्भावना से प्रेरित होकर काम करने का आरोप लगाया है. मौके पर मुकेश सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे.आरोप दुर्भावना से प्रेरित है: अध्यक्षइधर नगर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने वार्ड पार्षद के आरोप को खारिज करते हुये कहा कि दुर्भावना से प्रेरित होकर आरोप लगाया जा रहा है. वार्ड नंबर नौ में चार छठ घाट हैं, और कनीय अभियंता सुखराम मुंडा की उपस्थिति में चारों घाट की सफाई करायी गयी है. श्रीमती केसरी ने कहा कि वे खुद सभी घाटों पर जाकर साफ-सफाई का जायजा ले रही हैं, और लोगों को इससे संबंधित सूचना के लिए उन्होंने अपना नंबर भी सार्वजनिक किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola