सगमा : मुखिया के 53 प्रत्याशी मैदान में

Published at :14 Nov 2015 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
सगमा : मुखिया के 53 प्रत्याशी मैदान में

सगमा(गढ़वा) : सगमा प्रखंड में द्वितीय चरण में नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद मुखिया पद के लिये 53 प्रत्याशी मैदान में आ गये हैं. जबकि वार्ड पार्षद के 206 प्रत्याशी हैं. पांच पंचायतों वाले सगमा प्रखंड में इन्हीं उम्मीदवारों में से पांच मुखिया व 60 वार्ड पार्षद चुने जायेंगे. घघरी पंचायत […]

विज्ञापन
सगमा(गढ़वा) : सगमा प्रखंड में द्वितीय चरण में नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद मुखिया पद के लिये 53 प्रत्याशी मैदान में आ गये हैं. जबकि वार्ड पार्षद के 206 प्रत्याशी हैं. पांच पंचायतों वाले सगमा प्रखंड में इन्हीं उम्मीदवारों में से पांच मुखिया व 60 वार्ड पार्षद चुने जायेंगे.
घघरी पंचायत से आठ, बीरबल पंचायत से छह, सगमा से 15, कटहर कला से 10 व सोनडीहा पंचायत से 14 मुखिया प्रत्याशी मैदान में हैं. सगमा प्रखंड में 18588 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इसमें 8548 महिला व 10040 पुरुष मतदाता शामिल हैं. घघरी पंचायत में 3925 मतदाता, बीरबल पंचायत में 4159, सगमा पंचायत में 3863 मतदाता, कटहरकला में 2538 तथा सोनडीहा में 4103 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola