कुटिला झंवरा, कुटिला भंवरा...

कुटिला झंवरा, कुटिला भंवरा… 13जीडब्ल्यूपीएच 11- शहर के सहिजना मुहल्ला में अन्नकूट करती महिलाएंगढ़वा. गढ़वा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह अन्नकूट गोवर्धन पूजा सह भइया दूज परंपरागत तरीके से मनायी गयी. महिलाओं ने अपने भाइयों को दुश्मनों से रक्षा के लिए परंपरागत लोक गीतों के साथ झंवरा-भंवरा कूटा. गढ़वा शहर के […]
कुटिला झंवरा, कुटिला भंवरा… 13जीडब्ल्यूपीएच 11- शहर के सहिजना मुहल्ला में अन्नकूट करती महिलाएंगढ़वा. गढ़वा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह अन्नकूट गोवर्धन पूजा सह भइया दूज परंपरागत तरीके से मनायी गयी. महिलाओं ने अपने भाइयों को दुश्मनों से रक्षा के लिए परंपरागत लोक गीतों के साथ झंवरा-भंवरा कूटा. गढ़वा शहर के सभी मुहल्ला व गलियों में महिलाओं को गोधन कूटते देखा गया. इस दौरान सभी जगह से कूटिला झंवरा, कु टिला भंवरा, कु टिला जम के दुआर… के गीत गूंज रहे थे. महिलाओं द्वारा सुबह में ही झाड़ियों से विभिन्न प्रकार की कांटों को इकट्ठा किया गया था. जिसे उनके द्वारा सामूहिक रूप से कूटा गया. महिलाओं ने उन कांटों का अपने भाई का दुश्मन समझकर सामूहिक गीत गाते हुए काफी देर तक डंडे से कूटा. इसके बाद उन्होंने भाइयों को पूजा में चढ़ायी गयी चना व अन्य प्रसाद को खिलाकर उनके दीघार्यु की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










