अनुमंडल में छठ महापर्व की तैयारी शुरू

अनुमंडल में छठ महापर्व की तैयारी शुरूनगरऊंंटारी (गढ़वा). छठ महापर्व की तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है. गांव व शहर में छठ पर्व के गीत गूंजने लगे हैं. अनुमंडल मुख्यालय में स्थित बाजार छठ महापर्व में उपयोग होनेवाली वस्तुअों से पटने लगी है. ग्रामीण क्षेत्र के लोग अभी से ही छठ महापर्व के लिए […]
अनुमंडल में छठ महापर्व की तैयारी शुरूनगरऊंंटारी (गढ़वा). छठ महापर्व की तैयारी लोगों ने शुरू कर दी है. गांव व शहर में छठ पर्व के गीत गूंजने लगे हैं. अनुमंडल मुख्यालय में स्थित बाजार छठ महापर्व में उपयोग होनेवाली वस्तुअों से पटने लगी है. ग्रामीण क्षेत्र के लोग अभी से ही छठ महापर्व के लिए खरीदारी शुरू कर दिये हैं. अनुमंडल मुख्यालय स्थित सब्जी बाजार के समीप सूप दऊरा से बाजार सज गये हैं. दूर-दराज केलोग अभी से ही छठ महापर्व को लेकर ऐतिहासिसक सूर्य मंदिर परिसर में छठ व्रत करने के लिए आने लगे हैं. लोगों के आने-जाने से अनुमंडल मुख्यालय में चहल-पहल बढ़ गयी है. ज्ञात हो कि बॉकी नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन सूर्य मंदिर में छठ व्रत करने के लिए प्रत्येक वर्ष सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार सहित झारखंड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. नगरऊंटारी स्थित सूर्य मंदिर छठ व्रतधारियों के लिए आस्था व विश्वास का केंद्र है. प्रत्येक वर्ष व्रतधारियों की संख्या बढ़ते ही जाता है. अनुमंडल मुख्यालय स्थित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा व्रतधारियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










