ऑनलाइन हेल्थ काउंसलिंग (पलामू के लिए)

ऑनलाइन हेल्थ काउंसलिंग (पलामू के लिए)हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज वालों को लकवा का खतरा अधिकरांची. रविवार को प्रभात खबर कार्यालय में ऑनलाइन हेल्थ काउंसलिंग आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान न्यूरोफिजिशियन डॉ योगेंद्र राय ने पाठकों के सवालों के जवाब दिये. लकवा रोग तथा निदान के विषयों पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लकवा […]
ऑनलाइन हेल्थ काउंसलिंग (पलामू के लिए)हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज वालों को लकवा का खतरा अधिकरांची. रविवार को प्रभात खबर कार्यालय में ऑनलाइन हेल्थ काउंसलिंग आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान न्यूरोफिजिशियन डॉ योगेंद्र राय ने पाठकों के सवालों के जवाब दिये. लकवा रोग तथा निदान के विषयों पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लकवा दिमाग के एक हिस्से में खून का दौरा बंद हो जाने के कारण होता है. खून की नली में या तो खून का थक्का जम जाता है या यह फट जाता है जिससे खून बाहर आकर जमा हो जाता है. कभी-कभी खून का थक्का थोड़ी देर के लिये ही जमता है और यह चौबीस घंटे के अंदर ही लकवा का असर खत्म हो जाता है. इसे चिकित्सीय भाषा में टीआइए कहते हैं. लकवा होने के कारणोंे को ध्यान में रखना आवश्यक है. यदि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की शिकायत है तो लकवा हो सकता है. खून में अत्यधिक चर्बी यानी कोलेस्ट्राल का होना, दिल की बीमारियां, धूम्रपान, शराब तथा अत्यधिक नशा का सेवन, मोटापा आदि लकवा के कारण बनते हैं. लकवा के लक्षणों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. एक तरफ या दोनों तरफ हाथ-पांव, चेहरे का अचानक कमजोर हो जाना या नहीं हिलना, बोलने-समझने में दिक्कत, देखने में परेशानी, अत्यधिक सिरदर्द तथा चलने में लड़खड़ाहट आदि लकवा होने के लक्षण होते हैं. लकवा होने पर तुरंत अस्पताल में भरती कराना चाहिए. इसके लिए न्यूरोफिजिशियन से सलाह आवश्यक है. लकवा को रोका जा सकता है. व्यक्ति यदि अपना उच्च रक्तचाप नियंत्रित रखे, कोलेस्ट्राल की जांच कर उसका नियंत्रण, शराब तथा नशापान से दूरी, मोटापा पर नियंत्रण आदि से लकवा की समस्या रोकी जा सकती है. डॉक्टर का पता : डॉ योगेंद्र राय, राज अस्पताल, समय शाम 3 से 4, दूरभाष : 09709079550
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










