जनता का जनादेश स्वीकार : अलखनाथ(एक नजर में )

Published at :08 Nov 2015 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
जनता का जनादेश स्वीकार : अलखनाथ(एक नजर में )

जनता का जनादेश स्वीकार : अलखनाथ(एक नजर में )गढ़वा. बिहार में एनडीए के करारी हार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह स्वीकार है. उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव परिणाम आशा के विपरीत हुआ है. श्री पांडेय […]

विज्ञापन

जनता का जनादेश स्वीकार : अलखनाथ(एक नजर में )गढ़वा. बिहार में एनडीए के करारी हार के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह स्वीकार है. उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव परिणाम आशा के विपरीत हुआ है. श्री पांडेय ने कहा कि इस चुनाव परिणाम के बाद पार्टी को आत्ममंथन की जरूरत है. पार्टी से कहां चूक हुई, यह जानना जरूरी है ताकि आनेवाले चुनाव में सुधार किया जा सके. श्री पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के बाद देश की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है. एक चुनाव परिणाम से प्रधानमंत्री के क्रि याकलापों पर अंगुली नहीं उठायी जा सकती. जातीय समीकरण को मिली प्राथमिकता : संजय ठाकुरभाजपा के जिला कोषाध्यक्ष संजय ठाकुर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह स्वीकार है. उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही थी. लेकिन बिहार के जनता ने विकास को नकारते हुए जातीय समीकरण को प्राथमिकता दी है. इसके बावजूद भाजपा जनता के आदेश को स्वीकार करती है. उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ी पार्टी है और केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों में उसकी सरकार है. एक राज्य में उसकी हार के बाद भाजपा की कर्तव्यनिष्ठता पर सवाल नहीं उठाये जा सकते. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास पुरुष है और उन्होंने डेढ़ वर्ष में पूरे विश्व के सामने जो भारत की छवि प्रस्तुत की है, उसे हमें नहीं भूलना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola