टेंपो मालिक संघ फरजी : रमेश दीपक

Published at :07 Nov 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो मालिक संघ फरजी : रमेश दीपक

टेंपो मालिक संघ फरजी : रमेश दीपक गढ़वा. झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने गढ़वा जिले में कार्यरत एक दूसरे टेंपो मालिक संघ को फरजी बताया है. इसको लेकर महासंघ के अध्यक्ष रमेश कुमार दीपक एवं अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि टेंपो मालिक चालक संघ एक […]

विज्ञापन

टेंपो मालिक संघ फरजी : रमेश दीपक गढ़वा. झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ ने गढ़वा जिले में कार्यरत एक दूसरे टेंपो मालिक संघ को फरजी बताया है. इसको लेकर महासंघ के अध्यक्ष रमेश कुमार दीपक एवं अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन उपायुक्त को दिया है. इसमें उन्होंने कहा कि टेंपो मालिक चालक संघ एक फरजी संस्था है, जो प्रत्येक 15 दिनों पर टेंपो चालकों से किसी न किसी माध्यम से अवैध वसूली कर रहा है. उन लोगों का संबंध अपराधियों से है. इसलिए टेंपो चालकों पर धौंस जमाकर राशि की उगाही कर रहे हैं. जबकि उनका संगठन वर्ष 2004 से टेंपो चालकों के हितों के लिये कार्य रहा है. उन्होंने उपायुक्त से इसपर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में महामंत्री श्रीराम पांडेय, योगेश उपाध्याय, धर्मेंद्र चौबे, पिंटू तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, सत्यंेद्र प्रजापति, दीपक कुमार, गोविंद साव, दिलीप कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola