राशि का किया निजी उपयोग

राशि का किया निजी उपयोगअरसली दक्षिणी पंचायत के मुखिया को मिले थे 117962 रुपयेबीडीओ के धमकी देने के बाद ब्याज सहित राशि जमा कीभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत के निवर्तमान मुखिया सोना किशोर यादव ने विकास के लिए मिली सरकारी राशि का तीन वर्ष तक अपने निजी कार्य में उपयोग किया. बीडीओ द्वारा […]
राशि का किया निजी उपयोगअरसली दक्षिणी पंचायत के मुखिया को मिले थे 117962 रुपयेबीडीओ के धमकी देने के बाद ब्याज सहित राशि जमा कीभवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत के निवर्तमान मुखिया सोना किशोर यादव ने विकास के लिए मिली सरकारी राशि का तीन वर्ष तक अपने निजी कार्य में उपयोग किया. बीडीओ द्वारा श्री यादव के विरुद्ध जब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की धमकी दी गयी, तो उन्होंने दो दिन पहले पंचायत निधि के खाते में सारी राशि को ब्याज सहित जमा किया. समाचार के अनुसार सोना किशोर यादव को वर्ष 2012-13 में पंचायत के विकास के लिए 117962 रुपये का चेक मिला था. उक्त चेक को मुखिया को पंचायत निधि के खाते में जमा करना था. उसका खाता मुखिया व पंचायत सचिव का संयुक्त होता है. मुखिया ने उक्त चेक को पंचायत निधि के खाते में जमा करने के बजाय अपने खाते में जमा कर लिया और इसका निजी काम के लिए उपयोग भी किया. उस समय अरसली दक्षिणी के पंचायत सेवक सुदर्शन राम थे. जनवरी 2015 में पंचायत सेवक के रूप में राकेश बैठा ने योगदान दिया. योगदान देने के बाद राकेश बैठा ने जब चेक बुक के साथ पंचायत का हिसाब मिलाया, तो उन्होंने पाया कि 117962 रुपये को पंचायत निधि के खाते में जमा ही नहीं किया गया है. राकेश बैठा ने इसकी सूचना बीडीओ को दी. जब बीडीओ शशिभूषण वर्मा ने मुखिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की धमकी दी, तो उक्त मुखिया ने उक्त राशि के अलावा उसके ब्याज को जोड़ कर पंचायत निधि के खाते में पैसा जमा कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










