मिशन इंद्रधनुष को लेकर प्रशक्षिण

मिशन इंद्रधनुष को लेकर प्रशिक्षणफोटो 92) – प्रशिक्षण देते डब्ल्यूएचअो.नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में उपाधीक्षक अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में डब्ल्यूएचअो के फील्ड मैनेजर सीमा नाहिर ने उपस्थित कर्मियों को छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण शतप्रतिशत पूरा हो […]
मिशन इंद्रधनुष को लेकर प्रशिक्षणफोटो 92) – प्रशिक्षण देते डब्ल्यूएचअो.नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में उपाधीक्षक अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष की सफलता के लिए अस्पताल के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में डब्ल्यूएचअो के फील्ड मैनेजर सीमा नाहिर ने उपस्थित कर्मियों को छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण शतप्रतिशत पूरा हो इसके लिए माइक्रोप्लान बना लें. उन्होंने बताया कि माइक्रोप्लान बनाने के बाद ग्राम सहिया, सेविका तथा बीटीटी के माध्यम से छुटे हुए बच्चे का टीकाकरण का कार्य पूरा करें. प्रशिक्षम में अस्पताल के उपाधीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण में शत-प्रतिशत कार्य पूरा नहीं हो पाया है. ऐसी स्थिति में एएनएम इस कार्य को पूरा करने में डब्ल्यूएचअो द्वारा दिये गये निर्देश का पालन करें. प्रशिक्षण से पूर्व परिवार नयोजन के तहत भी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में सुभाष पासवान, बृजमोहन राम, संजय प्रसाद, करुणा कुमारी, सुषमा गुप्ता, एएनएम संगीता कुमारी, विंपी कुमारी, सोना कुमारी, सरिता सिन्हा सहित सभी एएनएम उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










