ग...ओके...नपं में गड़बड़ी की रिपोर्ट सार्वजनिक

Published at :01 Nov 2015 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
ग...ओके...नपं में गड़बड़ी की रिपोर्ट सार्वजनिक

ग…अोके…नपं में गड़बड़ी की रिपोर्ट सार्वजनिकउपाध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग 1जीडब्ल्यूपीएच15-प्रेसवार्ता कर जानकारी देते अनिल पांडेय प्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने नगर पंचायत में कथित गड़बड़ी के मामले में उपायुक्त द्वारा गठित जांच कमेटी का रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए गड़बड़ी में जांच कमेटी द्वारा दोषी ठहराये गये लोगों पर कार्रवाई […]

विज्ञापन

ग…अोके…नपं में गड़बड़ी की रिपोर्ट सार्वजनिकउपाध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग 1जीडब्ल्यूपीएच15-प्रेसवार्ता कर जानकारी देते अनिल पांडेय प्रतिनिधि, गढ़वा. गढ़वा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने नगर पंचायत में कथित गड़बड़ी के मामले में उपायुक्त द्वारा गठित जांच कमेटी का रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए गड़बड़ी में जांच कमेटी द्वारा दोषी ठहराये गये लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. श्री पांडेय ने रविवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर कहा कि नगर पंचायत में भ्रष्टाचार को लेकर गठित जांच कमेटी के रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि कूड़ादान की खरीदी व इसके टेंडर की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं अपनायी गयी है. इसके अलावा एलइडी लाइट की खरीद में नगर पंचायत बोर्ड द्वारा कोई भी प्रस्ताव नहीं था. इसके लिए अध्यक्ष ने स्वयं अपने स्तर से एक पत्र लिखकर एलइडी लाइट खरीद के लिए दबाव बनाया. जिसका एनआइटी में क्षमता मूल्य व संख्या दर्ज नहीं है. जांच कमेटी ने इसे गलत पाया और इसके लिए कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी, अध्यक्ष एवं कनीय अभियंता को दोषी ठहराया गया है. वहीं शहीद नीलांबर नगर भवन जीर्णोद्धार में भी गलत तरीके से निविदा का निस्तातरण व अधिक प्राक्कलन बनाया गया है. इसके लिए उपरोक्त लोग दोषी हैं. उन्होंने उपायुक्त से अनियमितता के आलोक में उपरोक्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई की मांग की है और नगर पंचायत में प्रधान सहायक, नाजिर व कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए नये लोगों की नियुक्ति की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola