संगठन को मजबूत बनायें : विनोद तिवारी

संगठन को मजबूत बनायें : विनोद तिवारी झामुमो जिला कर्यसमिति की बैठक संपन्न31जीडब्लूपीएच10-बैठक करते जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी व अन्यप्रतिनिधि गढ़वा झामुमो के जिला कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यसमिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा,आसन्न पंचायत चुनाव पर चर्चा, बीएलए की नियुक्ति पर चर्चा,वर्ग […]
संगठन को मजबूत बनायें : विनोद तिवारी झामुमो जिला कर्यसमिति की बैठक संपन्न31जीडब्लूपीएच10-बैठक करते जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी व अन्यप्रतिनिधि गढ़वा झामुमो के जिला कार्यालय में शनिवार को जिला कार्यसमिति की एक बैठक जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा,आसन्न पंचायत चुनाव पर चर्चा, बीएलए की नियुक्ति पर चर्चा,वर्ग संगठन के गठन एवं क्रियाकलाप पर चर्चा की गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है, इसलिए संगठन के विस्तार के लिये सभी को पूरी जिम्मेवारी के साथ सभी को लगना होगा, तभी सदस्यता अभियान सफल होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता हेमंत सोरेन और आपके बीच रहनेवाले युवा कर्मठ और जुझारू नेता मिथिलेश ठाकुर के समाज के प्रति समर्पण की भाव को मिलकर आगे बढ़ाना होगा तभी हमें हर मोरचे पर सफलता मिलेगी. बैठक में जिला कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, महासचिव आदम अली, फुजैल अहमद, राजेश कुमार गुप्ता, मुमताज अली रंगसाज,मिथिलेश कुमार झा, सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










