चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया

Published at :30 Oct 2015 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया

चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया 30जीडब्ल्यूपीएच21- प्रशिक्षण में शामिल कर्मी मेराल(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम की अध्यक्षता में किया गया. इसमें सभी विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर बीडीओ श्री राम ने कहा कि चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण कराना […]

विज्ञापन

चुनाव को लेकर प्रशिक्षण दिया गया 30जीडब्ल्यूपीएच21- प्रशिक्षण में शामिल कर्मी मेराल(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम की अध्यक्षता में किया गया. इसमें सभी विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर बीडीओ श्री राम ने कहा कि चुनाव को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता है. पूर्व की भांति ही सभी बूथों पर कलस्टर के माध्यम से भेजा जायेगा, जहां कर्मी मतपेटी के साथ जायेंगे. साथ ही मतपेटी खोलने एवं सील करने की जानकारी मिनी मतपेटी दिखाकर दी गयी. बीपीओ अजय शुक्ला ने कर्मियों से भयमुक्त चुनाव कराने का आग्रह किया. प्रशिक्षक के रूप में प्रताप मिश्रा, बसंत पांडेय, बीइइओ जयशंकर राम, धर्मेंद्र कुमार तथा राजकुमार उपस्थित थे. इस अवसर पर पंकज तिवारी, नाजिर सुनील कुमार सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola