मुख्यालय में चहल-पहल रही

Published at :30 Oct 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यालय में चहल-पहल रही

मुख्यालय में चहल-पहल रहीफोटो – नामांकन के लिए लगी भीड़.नगरऊंटारी (गढ़वा). पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन अनुमंडल मुख्यालय में काफी चहल-पहल रही. नामांकन पत्र दाखिल करनेवाले प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंच रहे थे. जब भी प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल […]

विज्ञापन

मुख्यालय में चहल-पहल रहीफोटो – नामांकन के लिए लगी भीड़.नगरऊंटारी (गढ़वा). पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन अनुमंडल मुख्यालय में काफी चहल-पहल रही. नामांकन पत्र दाखिल करनेवाले प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल व प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंच रहे थे. जब भी प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचते उनके साथ उनके समर्थकों का काफिला भी साथ होता, लेकिन नामांकन पत्र दाखिल करने प्रत्याशी के साथ उनके प्रस्तावक ही जा पाते थे. स्थानीय रेलवे मैदान में प्रत्याशियों द्वारा लाये गये वाहन खड़ा किये गये थे. सुबह से ही अनुमंडल मुख्यालय में चहल-पहल बढ़ गयी थी. गांव से आनेवाले प्रत्याशी वाहनों से अपने समर्थकों के साथ रेलवे मैदान पहुंच रहे थे. रेलवे मैदान से वे आज समर्थकों को लेकर नमांकन के लिए पैदल ही निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय की अोर प्रस्थान कर रहे थे. कचहरी परिसर में भी दिन भर लगी रही भीड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशियों की भीड़ कचहरी परिसर में अधिवक्ताअों व ताइदों के पास नाम-निर्देशन पत्र भरवाने व शपथ-पत्र लेने के लिए लगी रही. प्रत्याशी नाम-निर्देशन पत्र भरवाने व शपथ पत्र लेने के लिए कचहरी परिसर में देखे गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola