नगरऊंटारी : 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

Published at :30 Oct 2015 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
नगरऊंटारी : 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया

नगरऊंटारी : 31 प्रत्याशियों ने नामांकन कियाफोटो 3- नामांकन पत्र दाखिल करते पंचायत समिति सदस्यनगरऊंटारी (गढ़वा). पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के प्रथम दिन 31 पंचायत समिति सदस्य के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किये. अनुमंडल नगरऊंटारी प्रखंड से सर्वाधिक […]

विज्ञापन

नगरऊंटारी : 31 प्रत्याशियों ने नामांकन कियाफोटो 3- नामांकन पत्र दाखिल करते पंचायत समिति सदस्यनगरऊंटारी (गढ़वा). पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के प्रथम दिन 31 पंचायत समिति सदस्य के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किये. अनुमंडल नगरऊंटारी प्रखंड से सर्वाधिक 11 पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये. नगरऊंटारी प्रखंड से 11, धुरकी प्रखंड से छह, सगमा प्रखंड से चार, भवनाथपुर प्रखंड से दो, केतार प्रखंड से चार व खरौंधी प्ररखंड से चार प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया.नगरऊंटारी प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करनेवालों में कुशडंड़ पंचायत से उफसाना बीबी, बिंदा देवी, मैनुब बीबी, नुरबानो बीबी व हसीना बीबी, चितविश्राम पंचायत से फूोल कुमारी देवी, विलासपुर पंचायत से देवनाथ राम, हलिवंता पंचायत से सीमा देवी, कधवन पंचायत से गुलाम साबीर, पिपरडीह पंचायत से सरिता देवी, हुलहुला खूर्द से साबिर अंसारी, भवनाथपुर प्रखंड के दक्षिणी अरसली पंचायत से हीरा प्रसाद साह, गोपाल प्रसाद गुप्ता, केतार प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत से जितेंद्र सिंह, बीरेंद्र यादव, परती कुशवानी पंचायत से गीता देवी, जुमरसोता पंचायत से पप्पु कुमार, सगमा प्रखंड के सगमा पंचायत से सरोजा देवी, सरस्वती देवी, बीरबल पंचायत के विद्यापती देवी, घघरी पंचायत से रवींद्र बैठा, धुरकी प्रखंड़ के खाला पंचायत से अबदुल हफीज, राम प्रवेश राम, रक्शी पंचायत से सकीला बीबी, अंबाखोरेया पंचायत से रूदी देवी, गनियारी कला पंचायत से जैतुन बीबी, देवंती देवी, खरौंधी प्रखंड के कुपा पंचायत से कमलेश कुमार पटेल, सिसरी पंचायत से सुनीता सिन्हा, चंदनी पंचायत से गरीबा मोची तथा वनवासी पंचायत से अंजू देवी ने नामांकन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola