..पर्यावरण जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन

Published at :30 Oct 2015 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
..पर्यावरण जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन

..पर्यावरण जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन 30जीडब्ल्यूपीएच15- पौधारोपण करते संस्था के सचिव व अन्य गढ़वा: स्वयंसेवी संस्था प्रेरणा की ओर से गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव में एकदिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था के सचिव आलोक उपाध्याय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के लिए […]

विज्ञापन

..पर्यावरण जागरूकता पर कार्यक्रम का आयोजन 30जीडब्ल्यूपीएच15- पौधारोपण करते संस्था के सचिव व अन्य गढ़वा: स्वयंसेवी संस्था प्रेरणा की ओर से गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव में एकदिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था के सचिव आलोक उपाध्याय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के लिए वैश्विक जलवायु परिवर्तन एक गंभीर समस्या है. लगातार प्रकृति का दोहन किया जा रहा है. इससे लोगों को प्रकृति का कोपभाजन बनना पड़ रहा है. सूखा, अकाल, तापमान में वृद्धि, भूकंप आदि से लोग प्रभावित हो रहे हैं. मानव सभ्यता को बचाने के लिये पर्यावरण पर व्यापक रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने की जरूरत है अन्यथा वह दिन दूर नहीं होगा, जब मानव सभ्यता का अंत हो जायेगा. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनंद प्रकाश, अशोक चंद्रवंशी, रामाकांत पाठक, विनोद कुमार, रविंद्र राम, प्यारे हसन आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में कल्याणपुर में कई पौधे लगाये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola