अब भी 243 पद रिक्त

Published at :24 Oct 2015 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
अब भी 243 पद रिक्त

गढ़वा : शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान तीसरी अंतर्वीक्षा के बाद भी काफी संख्या में पद रिक्त रह गये हैं. इंटर प्रशिक्षित शिक्षक के 207 पदों के लिए अंतर्वीक्षा 19 अक्तूबर को ली गयी थी. इसमें से अभी भी 150 पद रिक्त रह गये हैं. इनमें से पारा शिक्षकों के 106 में से 67 तथा […]

विज्ञापन
गढ़वा : शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान तीसरी अंतर्वीक्षा के बाद भी काफी संख्या में पद रिक्त रह गये हैं. इंटर प्रशिक्षित शिक्षक के 207 पदों के लिए अंतर्वीक्षा 19 अक्तूबर को ली गयी थी. इसमें से अभी भी 150 पद रिक्त रह गये हैं. इनमें से पारा शिक्षकों के 106 में से 67 तथा गैर पारा के 101 में से 83 पद शामिल हैं. इसी तरह स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए संपन्न हुई तीसरी अंतर्वीक्षा के बाद भी 112 में से 93 पद रिक्त पड़े हुए हैं.
इनमें पारा शिक्षकों के 46 तथा गैर पारा शिक्षकों के 47 पद रिक्त हैं. राज्य सरकार के निर्देश के बाद पूरे पद भरने के लिए चौथी व पांचवीं अंतर्वीक्षा भी ली जायेगी. स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति के लिए चौथी व पांचवीं अंतर्वीक्षा की संभावित तिथि 26 व 31 अक्तूबर तथा इंटर प्रशिक्षित शिक्षकों की संभावित तिथि 28 अक्तूबर व दो नवंबर तय की गयी है. बताया गया कि इसके बाद भी यदि पद रिक्त रहते हैं, तो आगे भी अंतर्वीक्षा ली जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola