जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
प्रतिनिधि, गढ़वा उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी गढ़वा अनन्य मित्तल के निर्देशन में अपर समाहर्ता सह जिला जनगणना पदाधिकारी राज महेश्वरम ने समाहरणालय के सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर जनगणना 2027 की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 के बाद 2027 में भारत की 16वीं दशकीय जनगणना की जायेगी. कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना स्थगित हो गयी थी. जनगणना 2027 पहली बार पूरी तरह डिजिटल यानी ऐप आधारित होगी. इस बार यह कार्य दो चरणों में किया जाएगा. प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून तक चलेगा. इस चरण में जनगणनाकर्मी कुल 33 सवाल पूछेंगे, जैसे भवन संख्या, मकान का प्रकार और निर्माण सामग्री, परिवार में रहने वालों की संख्या, मुखिया का नाम और लिंग, जाति, मकान का मालिकाना हक, कमरे की संख्या, विवाहित जोड़ों की संख्या, पानी और प्रकाश का स्रोत, शौचालय की उपलब्धता, अपशिष्ट निपटान, स्नान और रसोई की सुविधाएं, एलपीजी कनेक्शन और खाना पकाने का मुख्य ईंधन. इसके अलावा रेडियो, टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप/कंप्यूटर, मोबाइल, वाहन जैसी संपत्तियों के स्वामित्व और मुख्य रूप से खाए जाने वाले अनाज की जानकारी भी ली जाएगी. जनसंख्या गणना फरवरी 2027 से शुरू होगी. इस बार स्व-गणना की सुविधा एक मई से 15 मई तक होगी. पहले दिन 1 मई को 26 गणमान्य और विशिष्ट व्यक्तियों की स्व-गणना करायी जायेगी. जिसे में 2,798 प्रगणक व 495 सुपरवाइजर नियुक्त जिले में कुल 2,798 प्रगणक और 495 सुपरवाइजर नियुक्त किये गये हैं, जो 2,493 एचएलबी में गणना करेंगे. सभी चार्ज पदाधिकारियों को जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है. प्रगणकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी और शहरी क्षेत्रों में कार्यपालक पदाधिकारी जनगणना कार्य के चार्ज पदाधिकारी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










