2....ग...ओके...पंचायत समिति के 31 प्रपत्र बिके

Published at :23 Oct 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
2....ग...ओके...पंचायत समिति के 31 प्रपत्र बिके

2….ग…अोके…पंचायत समिति के 31 प्रपत्र बिके रंका(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रंका अनुमंडल के सभी पांचों प्रखंडों के लिए पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड पार्षदों के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू कर दिया गया है. पहले दिन किसी पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ. लेकिन पंचायत समिति सदस्य के […]

विज्ञापन

2….ग…अोके…पंचायत समिति के 31 प्रपत्र बिके रंका(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में रंका अनुमंडल के सभी पांचों प्रखंडों के लिए पंचायत समिति सदस्य, मुखिया व वार्ड पार्षदों के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू कर दिया गया है. पहले दिन किसी पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ. लेकिन पंचायत समिति सदस्य के लिए 31 नामांकन पत्र बेचे गये. पंचायत समिति सदस्य के लिये नामांकन पत्र एसडीओ कार्यालय रंका से बेचे जा रहे हैं. यहीं पर जमा भी किये जायेंगे. जबकि मुखिया व वार्ड पार्षद पद के लिए रंका अनुमंडल कार्यालय से नामांकन पत्र बेचे जा रहे हैं. पहले दिन रंका के मुखिया के 14 पदों के लिए 26 नामांकन प्रपत्र बेचे गये. जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 58 प्रपत्र बेचे गये. पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ जावेद अनवर ईदरिशी बनाये गये हैं. जबकि मुखिया पद के लिए बीडीओ नरेश रजक निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola