चार से छह घंटे ही मिल रही बिजली

जिले में एक माह से बिजली की अनियमित आपूर्ति, लोग परेशान – जितेंद्र सिंह – गढ़वा : बिजली की अनियमित आपूर्ति से जिले के लोग परेशान हैं. यह स्थिति पिछले एक माह से है. 24 घंटे में चार से छह घंटे ही बिजली मिल रही है. बिजली नहीं रहने से व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो […]
जिले में एक माह से बिजली की अनियमित आपूर्ति, लोग परेशान
– जितेंद्र सिंह –
गढ़वा : बिजली की अनियमित आपूर्ति से जिले के लोग परेशान हैं. यह स्थिति पिछले एक माह से है. 24 घंटे में चार से छह घंटे ही बिजली मिल रही है. बिजली नहीं रहने से व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है. बच्चों का पठन–पाठन प्रभावित हो रहा है.
लोगों ने विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की है. बिजली के अभाव में खेतों में पटवन भी नहीं हो रहा है. खेतों में लगे बिचड़े सूखने लगे हैं. इसको लेकर किसानों की चिंता बढ़ गयी है. ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले भाजपा, जदयू व गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स के लोगों ने आंदोलन किया था. इसके बाद भी विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










