बिचौलियों के भूमिका खत्म करने पर ही किसानों को मिलेगा उत्पादों का उचित मूल्य: डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
बिचौलियों के भूमिका खत्म करने पर ही किसानों को मिलेगा उत्पादों का उचित मूल्य: डीडीसी

बिचौलियों के भूमिका खत्म करने पर ही किसानों को मिलेगा उत्पादों का उचित मूल्य: डीडीसी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा समाहरणालय सभागार में बुधवार को मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना को लेकर ””””बायर-सेलर मीट”””” (खरीदार-विक्रेता सम्मेलन) का आयोजन किया गया. उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के फल उत्पादक किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना और संस्थागत समन्वय को मजबूत करना था. सम्मेलन में डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से जिले में बड़े पैमाने पर बागवानी की जा रही है. अब समय आ गया है कि तैयार हो रहे फलों को उचित बाजार मिले, ताकि लाभुकों की आय में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित हो सके. उन्होंने लाभुकों को निर्देश दिया कि वे जेएसएलपीएस और एफपीओ (कृषि उत्पादक संगठन) के साथ मिलकर सामूहिक रूप से उत्पादों की बिक्री करें. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों और संस्था के कर्मियों को निर्देशित किया कि वे किसानों को खरीदारों से संपर्क कराने और फलों के संग्रहण में सक्रिय भूमिका निभायें. उन्होंने कहा कि जब तक बिचौलियों की भूमिका खत्म नहीं होगी और किसान सीधे बाजार से नहीं जुड़ेंगे, तब तक उन्हें अपने उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल पायेगा. कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये बागवानी लाभुकों और जेएसएलपीएस के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किये. भविष्य की कार्ययोजना पर हुई चर्चा इस दौरान बाजार की उपलब्धता, समूह आधारित विपणन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपस्थित प्रतिनिधियों ने बाजार से जुड़ी चुनौतियों को भी रखा, जिस पर अधिकारियों ने समाधान के सुझाव दिये. इस अवसर पर जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि, पलाश के सदस्य, प्रदान संस्था के कर्मी, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ), परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी सहित भारी संख्या में किसान व लाभुक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola