गढ़वा में दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी

Updated:
विज्ञापन
गढ़वा में दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी

गढ़वा में दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा जिले की सभी दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी. यह निर्णय ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट और झारखंड केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर लिया गया है. गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 20 मई को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. एसोसिएशन ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, जिससे छोटे और मध्यम दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं. बिना निगरानी और नियमों के ऑनलाइन दवा बिक्री आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है. कॉरपोरेट कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी डिस्काउंट दे रही हैं, जिससे स्थानीय दुकानदार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. नकली दवाओं के कारण मरीजों के स्वास्थ्य को भी खतरा है. एसोसिएशन ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं हैं. इनमें ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कॉरपोरेट डिस्काउंट बंद करना और नकली दवाओं पर सख्त नियंत्रण शामिल है. प्रेस वार्ता में संगठन के अध्यक्ष शंकर पांडे, सचिव नंदकिशोर श्रीवास्तव, डॉक्टर मुरली प्रसाद गुप्ता, मनीष कश्यप, अशोक गुप्ता, अमलेश सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola