ओके...पिकनिक स्थलों पर तैनात थे जवान

नववर्ष के अवसर पर नयी भूमिका में दिखी जिला प्रशासन2जीडब्लूपीएच5-पिकनिक के दौरान बच्चों की सुरक्षा में लगा जवानप्रतिनिधि, गढ़वा. नये साल के अवसर पर सैलानियों के लिये राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था को लेकर जिले के प्रबुद्ध लोगों ने आभार जताया है. नववर्ष के अवसर पर पिछले कई वर्षों […]
नववर्ष के अवसर पर नयी भूमिका में दिखी जिला प्रशासन2जीडब्लूपीएच5-पिकनिक के दौरान बच्चों की सुरक्षा में लगा जवानप्रतिनिधि, गढ़वा. नये साल के अवसर पर सैलानियों के लिये राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था को लेकर जिले के प्रबुद्ध लोगों ने आभार जताया है. नववर्ष के अवसर पर पिछले कई वर्षों से माहौल अच्छा नहीं होने के कारण अधिकांश लोग परिजनों के साथ पिकनिक मनाने घर से नहीं निकलते थे. इस बार जिला प्रशासन चुस्त हुआ और सुदूर इलाकों में सैलानियों के कदम दर कदम जवानों ने साथ चल कर अपना वायदा निभाया. गढ़वा के प्रसिद्ध व्यवसायी शौकत खान अपने परिजनों के साथ चिनिया प्रखंड से 22 किमी दूर छत्तीसगढ़ राज्य से लगा कनहर नदी के गुरुसिंधु जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गये थे. चिनिया पूरा नक्सल प्रभावित जंगली क्षेत्र है. वहां से लौट कर शौकत ने बताया कि जिस तरह से जवानों ने उनके साथ पांच -पांच किमी दूर चल कर उनके परिवार व बच्चों का साथ दिया वह पहली बार इस जिले में देखने को मिला. उन्होंने बताया कि जवान हर वक्त मुस्तैद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










