डीजे लदा पिकअप पलटा, एक युवक की मौत, चार घायल

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

डीजे लदा पिकअप पलटा, एक युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, केतार

केतार थाना क्षेत्र के बी मोड़ के पास शनिवार सुबह डीजे लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दस फिट गहरे खाई में पलट गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान भवनाथपुर थाना क्षेत्र की अरसली दक्षिणी पंचायत के बैगाडीह निवासी अजय सिंह के पुत्र सुजीत कुमार सिंह (18 वर्ष) के रूप में हुई है. घायलों में शक्ति कुमार, नीतीश कुमार, जीवन कुमार व अभय कुमार के नाम शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया. वहीं जीवन कुमार की स्थिति नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, अरसली दक्षिणी के चेरवाडीह निवासी सिकंदर चेरो के पुत्र की बारात शुक्रवार को केतार थाना क्षेत्र के परती गांव गयी हुई थी. समारोह संपन्न होने के बाद वहां से लौटने के दौरान डीजे लदे पिकअप वाहन पर कई युवक सवार थे. इसी दौरान बी मोड़ स्थित तीखे मोड़ के पास चालक को अचानक नींद आ गयी, जिसके कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाहन सड़क किनारे पलट गया. हादसे में डीजे मशीन के नीचे दबने से सुजीत कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन व डीजे को जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया कि चालक को वाहन चलाते समय नींद आ गयी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola