मुख्य सचिव व डीजीपी ने चुनाव कार्यो की समीक्षा की

Published at :22 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्य सचिव व डीजीपी ने चुनाव कार्यो की समीक्षा की

गढ़वा : झारखंड के मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती गढ़वा पहुंच कर जिले में चल रही चुनावी तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की. उनके साथ डीजीपी राजीव कुमार भी मौजूद थे. श्री चक्रवर्ती ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुधांशु भूषण बरवार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा के साथ सीआरपीएफ कैंप में वार्ता की. उन्हांेने मुख्य […]

विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड के मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती गढ़वा पहुंच कर जिले में चल रही चुनावी तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की. उनके साथ डीजीपी राजीव कुमार भी मौजूद थे. श्री चक्रवर्ती ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुधांशु भूषण बरवार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार झा के साथ सीआरपीएफ कैंप में वार्ता की. उन्हांेने मुख्य रूप से नक्सल गतिविधियों की जानकारी ली. पत्रकारों को उन्होंने बताया कि चुनाव में हमें नक्सलवाद के पक्ष को हल्के में नहीं लेना चाहिए. मतदान के दौरान मतदानकर्मी व पुलिस बल सुरक्षित रहे. इसको भी चुनाव के दौरान गंभीरता से लेना है. उन्होंने कहा कि जिले में डीसी, एसपी व सीआरपीएफ आपसी तालमेल के साथ बढि़या काम कर रहे हैं. डीजीप राजीव कुमार ने बताया कि उनकी प्रत्येक बूथ पर नजर रहेगी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे. चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण हो, इसके लिए काम करना है. इस मौके पर आइजी अनुराग गुप्ता, आइजी अभियान मुरारीलाल मीणा सहित कई स्थानीय अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola