कलस्टर केंद्र स्थानांतरित हुआ

Published at :21 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
कलस्टर केंद्र स्थानांतरित हुआ

गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विधानसभा के आम चुनाव 2014 के निमित्त नगरऊंटारी प्रखंड अंतर्गत स्थापित मवि गरबांध के कलस्टर सेंटर को स्थानांतरित करते हुए उमवि पाटगढ़ में कर दिया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुधांशु भूषण बरवार ने अपने पत्रांक 1561 दिनांक 20 नवंबर 2014 के माध्यम से कहा है कि पूर्व […]

विज्ञापन

गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विधानसभा के आम चुनाव 2014 के निमित्त नगरऊंटारी प्रखंड अंतर्गत स्थापित मवि गरबांध के कलस्टर सेंटर को स्थानांतरित करते हुए उमवि पाटगढ़ में कर दिया है.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुधांशु भूषण बरवार ने अपने पत्रांक 1561 दिनांक 20 नवंबर 2014 के माध्यम से कहा है कि पूर्व के निर्धारित कलस्टर केंद्र मवि गरबांध पर स्थापित नलकूप में पानी का स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण पेयजल की सुविधा नहीं रह गयी है. इसको देखते हुए इसके कुछ ही दूर पर अवस्थित उत्क्रमित मवि पाटगढ़ को कलस्टर केंद्र बना दिया गया है. उपायुक्त ने इस संबंध का पत्र वहां के निर्वाची पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola