ओके....झामुमो ही बनायेगी सरकार : शिबू सोरेन

Published at :20 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....झामुमो ही बनायेगी सरकार : शिबू सोरेन

रमना(गढ़वा). पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनाना है, तो झामुमो की सरकार बनाना है. झामुमो ही झारखंड में विकास कार्यों में तेजी लायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मात्र अपने 14 माह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को जनता के बीच लाया है. उक्त बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र […]

विज्ञापन

रमना(गढ़वा). पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनाना है, तो झामुमो की सरकार बनाना है. झामुमो ही झारखंड में विकास कार्यों में तेजी लायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मात्र अपने 14 माह के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को जनता के बीच लाया है. उक्त बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी विजया लक्ष्मी के समर्थन में चुनावी सभा में कही. स्थानीय रेलवे मैदान में आयोजित इस सभा में श्री सोरेन ने कहा कि विजया लक्ष्मी को जीता कर विधानसभा भेजेंे. सभा में पाकुड़ विधायक अकील अख्तर ने कहा कि उनकी लड़ाई सीधे बीजेपी से है. झारखंड मंे स्थायी सरकार की बात करनेवाली भाजपा के अभी तक मुख्यमंत्री का पता नहीं है. सभा में प्रत्याशी विजया लक्ष्मी ने कहा कि विधायक अनंत प्रताप देव ने 54 हजार जनता को ठगने का काम किया है. उन्होंने ग्रामीणों से एक बार सेवा करने का मौका देने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तुलसी सिंह खरवार ने तथा संचालन सूर्यदेव मेहता ने की. इस अवसर पर सरफराज अंसारी, अजीत वर्मा, राजकरण राय, गोपाल साव, नवल गुप्ता, राजकुमार साव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola