सपा से ही विकास संभव : शिवपूजन यादव(एक नजर में)

गढ़वा. समाजवादी पार्टी विश्रामपुर-मझिआंव विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी शिवपूजन यादव ने गुरूवार को बरडीहा, कांडी एवं मझिआंव प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान आदर, सेमरी, बंजारी, कुसुमिया दामर, लेभरी, घोड़दाग, चटनिया, लमारी, भरत पहाड़ी, चाका, सोनपुरवा, विडंडा, देवनकारा, पूरहे, रानीताली, जाहरसरई सहित दो दर्जन गांवों में लोगों से संपर्क कर अपने लिए […]
गढ़वा. समाजवादी पार्टी विश्रामपुर-मझिआंव विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी शिवपूजन यादव ने गुरूवार को बरडीहा, कांडी एवं मझिआंव प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान आदर, सेमरी, बंजारी, कुसुमिया दामर, लेभरी, घोड़दाग, चटनिया, लमारी, भरत पहाड़ी, चाका, सोनपुरवा, विडंडा, देवनकारा, पूरहे, रानीताली, जाहरसरई सहित दो दर्जन गांवों में लोगों से संपर्क कर अपने लिए वोट मांगे. इस दौरान श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही इस क्षेत्र का विकास कर सकती है. इस क्षेत्र के वैसे जनप्रतिनिधि जिनको जनता कई बार जीताकर देख चुकी है, वे फिर अपना चोला बदल कर चुनाव में खड़े हैं. वैसे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने की जरूरत है. समाजवार्दी पार्टी सभी वर्ग को लेकर चलनेवाली पार्टी है. इस मौके पर जगदीश पासवान, नंदू मेहता, राजेश चंद्रवंशी, भरदुल राम, इंतजार खान, बदरूद्दीन खां, भरत यादव, बसंत चौधरी, विजय कुमार यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










