जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगा : ब्रह्मदेव

Published at :20 Nov 2014 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगा : ब्रह्मदेव

गढ़वा. मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बागी प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की. जनसंपर्क के दौरान दर्जनों स्थान पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे जनता के भरोसे उनके कहने पर चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने इस क्षेत्र का […]

विज्ञापन

गढ़वा. मझिआंव-विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बागी प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की. जनसंपर्क के दौरान दर्जनों स्थान पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे जनता के भरोसे उनके कहने पर चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने इस क्षेत्र का पांच वर्षतक नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा की है. उन्होंने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया के कारण क्षेत्र का विकास नहीं हुआ, बल्कि उनका समुचित विकास हुआ इससे जनता में उबाल है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला, तो वे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे. उनका उद्देश्य क्षेत्र में खुशहाली व अमन चैन लाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola