दल-बदलूओं से बचे जनता : भानु(सिंग्ल फोटो)

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर से नौजवान संघर्ष मोरचा के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने बुधवार को दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्री शाही ने भवनाथपुर के चपरी, सिंघीताली, पंडरिया,बेलपहाड़ी, घाघरा,सरइया आदि में जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक […]
भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर से नौजवान संघर्ष मोरचा के प्रत्याशी भानु प्रताप शाही ने बुधवार को दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्री शाही ने भवनाथपुर के चपरी, सिंघीताली, पंडरिया,बेलपहाड़ी, घाघरा,सरइया आदि में जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान विधायक ने क्या किया और उन्होंने अपनी विधायकी में क्षेत्र के लिए क्या किया यह जनता को विचार करने की जरूरत है. अगर उन्हें खुद पर इतना ही भरोसा था, तो दल क्यों बदला. ऐसे लोग जनता को क्या भरोसा दिलायेंगे. जब वे विधायक थे तो जनता बेखौफ होकर उनसे दिन रात कभी भी मिलती थी, लेकिन वर्तमान विधायक के गढ़ में कई दरवाजे हैं जहां तक पहुंचना जनता के लिए आसान नहीं है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बबलू पटवा, मनोज पहाडि़या, विपिन चौबे, संतोष दुबे, जुल्फकार अली भुट्टो, सुल्तान मिस्त्री, संतोष दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे.भानु की पत्नी भी उतरी प्रचार मेंभानु प्रताप शाही की पत्नी चानी शाही भी बुधवार को अपने पति के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतर गयी हैं. बुधवार को वे महिला मोरचा व केतार प्रखंड प्रमुख शारदा देवी के साथ हेठार इलाके हरिहरपुर, मेरौनी, गुरूर, रपुरा, दारीदह,घुटुरवा,डूमरसोता आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अपने पति को जिताने की अपील की. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे व्यक्ति को चुने जो जनता के लिए समर्पित हो और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










