ओके...मतदान के प्रति जागरूक रहें

15जीडब्ल्यूपीएच14- बैलून उड़ाकर संदेश देते पदाधिकारीगढ़वा. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को नव वोटरों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद ने बालिका उच्च विद्यालय, फ्रांटलाइन ग्लोबल सर्विस सहित अन्य युवक-युवती को मतदान […]
15जीडब्ल्यूपीएच14- बैलून उड़ाकर संदेश देते पदाधिकारीगढ़वा. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को नव वोटरों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद ने बालिका उच्च विद्यालय, फ्रांटलाइन ग्लोबल सर्विस सहित अन्य युवक-युवती को मतदान करने के लिए शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को संविधान की ओर से प्राप्त मत देने के अधिकार का उपयोग अवश्य करें. 18 वर्ष से उपर के सभी युवक-युवती मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. शपथ ग्रहण के पश्चात बैलून उड़ा कर मतदान का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में एसडीओ पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला शिक्षा पदाधिकारी राम यतन राम, जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, स्विप कोषांग प्रभारी मधुश्री मिश्रा, अंचल पदाधिकारी अंजना दास, साक्षरता समिति के जिला समन्वयक संतोष तिवारी सहित साक्षरताकर्मी व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










