भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

Published at :14 Nov 2014 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क

विश्रामपुर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष ने जनसंपर्क किया14जीडब्लूपीएच5-जनसंपर्क के दौरान मेहंदी लगाती संध्या सिंहगढ़वा. मझिआंव-विश्रामपुर के भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के पक्ष में भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सिंह ने दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के […]

विज्ञापन

विश्रामपुर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष ने जनसंपर्क किया14जीडब्लूपीएच5-जनसंपर्क के दौरान मेहंदी लगाती संध्या सिंहगढ़वा. मझिआंव-विश्रामपुर के भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के पक्ष में भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सिंह ने दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी को जीताने की अपील की. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के हाथों पर मेहंदी से कमल फूल छाप का निशान भी बनाया. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए अस्थायी सरकार का गठन काफी आवश्यक है और स्थायी सरकार भाजपा ही दे सकती है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कम समय में दुनिया के सामने अपने देश की मस्तक को गौरव से ऊंचा किया है. उसी तरह झारखंड में भाजपा की स्थायी सरकार बनेगी और राज्य का समुचित विकास होगा. जनसंपर्क के दौरान श्रीमती सिंह घर-घर जाकर महिलाओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर उनके साथ सुमित्रा सिंह, चिंता सिंह, संध्या देवी, सुषमा देवी, सौम्या देवी, ललिता बैठा, प्रियंका देवी, रेखा गुप्ता, सोनापति देवी, प्रिया आदि महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola