नहीं खोला गया जन-धन योजना का खाता

वनांचल ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित था शिविरखरौंधी(गढ़वा). वनांचल ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के लिये आयोजित शिविर में बैंक कर्मियों के नहीं पहुंचने के कारण एक भी खाता नहीं खोला जा सका. इधर खाता खुलवाने के लिये प्रखंड कार्यालय की शिविर में पहुंचे ग्रामीण काफी आक्रोशित हुए. समाचार […]
वनांचल ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित था शिविरखरौंधी(गढ़वा). वनांचल ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के लिये आयोजित शिविर में बैंक कर्मियों के नहीं पहुंचने के कारण एक भी खाता नहीं खोला जा सका. इधर खाता खुलवाने के लिये प्रखंड कार्यालय की शिविर में पहुंचे ग्रामीण काफी आक्रोशित हुए. समाचार के अनुसार वनांचल ग्रामीण बैंक द्वारा अभी तक प्रधानमंत्री जन-धन योजना में एक भी खाता नहीं खोला गया है. आज विशेष शिविर लगार तीन हजार लोगों का खाता खोलने का लक्ष्य था. लेकिन शिविर की सूचना देकर बैंक का कोई कर्मचारी पहुंचा ही नहीं. करीवाडीह से आये ग्रामीण अलमुद्दीन अंसारी, ताजमोहम्मद अंसारी, सलीम अंसारी, महेंद्र राम, रामनाथ उरांव, शंकर उरांव, रामरूप उरांव, गंगा साव, पानकुंवर बीबी, हरिलाल साव आदि ने बताया कि वे शिविर की सूचना मिलने के बाद यहां आये थे. लेकिन यहां खाता खोलनेवाला कोई है ही नहीं. ग्रामीणों का कहना था कि बैंककर्मी सिर्फ केसीसी ऋण में लगे रहते हैं. इस संबंध में बीडीओ सच्चिदानंद महतो से पूछे जाने पर उन्होंने शाखा प्रबंधक केसी विश्वकर्मा से संपर्क कर इसका कारण जाना चाहा. इसपर शाखा प्रबंधक ने बैंक में कर्मचारियों की कमी बतायी. शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों के आरोप को पूरी तरह से आधारहीन बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










