1....पूरा होगा 55 प्लस का मिशन : रघुवर दास

Updated at :04 Sep 2014 5:47 PM
विज्ञापन
1....पूरा होगा 55 प्लस का मिशन : रघुवर दास

भाजपा उद्योग व्यपार मंच के प्रदेश सह संयोजक भगत सिंह साहू ने अपने आवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया 3जीडब्लूपीएच1-रघुवर दास का स्वागत करते भगत सिंहप्रतिनिधि, गढ़वा.बुधवार को भाजपा उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश सह संयोजक भगत सिंह साहू के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पहुंचे, जहां भगत सिंह के नेतृत्व […]

विज्ञापन

भाजपा उद्योग व्यपार मंच के प्रदेश सह संयोजक भगत सिंह साहू ने अपने आवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का स्वागत किया 3जीडब्लूपीएच1-रघुवर दास का स्वागत करते भगत सिंहप्रतिनिधि, गढ़वा.बुधवार को भाजपा उद्योग व्यापार मंच के प्रदेश सह संयोजक भगत सिंह साहू के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास पहुंचे, जहां भगत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री दास का स्वागत किया. भगत सिंह के घर में उनकी मां शकुंतला देवी ने रघुवर दास को तिलक लगा कर व पत्नी भावना सिंह ने बुके देकर स्वागत किया. इस मौके पर पार्टी के कई नेता उपस्थित थे. इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसी के तहत वे यहां पहुंचे हैं. उनका उद्देश्य संगठन और सुदृढ़ करना है, ताकि आनेवाले विधानसभा चुनाव में भाजपा 55 प्लस का मिशन पूरा कर सके. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया चौबे, रामचंद्र चंद्रवंशी, भोला चंद्रवंशी, महिला मोरचा की अध्यक्ष मीना देवी, उपाध्यक्ष वीणा पाठक, सुमन मेहता,चेंबर महामंत्री राजकुमार सोनी, उपाध्यक्ष पंचम सोनी, प्रवीण सोनी, संतोष दुबे, मुरली श्याम सोनी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनीष कुमार, करीमन बघेल, हरेंद्रनाथ द्विवेदी, पुष्परंजन, अमरेंद्र कुमार सिंह, अजय सिंह, मुरली श्याम सोनी, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे. बुधवार को भगत सिंह साहू के आवास पर पहुंचे रघुवर दास से पूर्व चेंबर अध्यक्ष सह नगर पंचायत के विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, उप प्रमुख व झाविमो नेता फजील अहमद, झाविमो नेता राजेश कुमार गुप्ता उर्फ फंटुस, युवा राजद के नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल आदि ने मुलाकात की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola