ओके....जिप सदस्य का अनशन शुरू

Updated at :21 Aug 2014 8:00 PM
विज्ञापन
ओके....जिप सदस्य का अनशन शुरू

21जीडब्ल्यूपीएच15-10 सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठीं कंचन केसरीगढ़वा. गढ़वा जिला में व्याप्त जन समस्या के त्वरित समाधान को लेकर सभापति शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण सदस्य सह जिप सदस्य कंचन केसरी ने अपने 10 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से अनशन शुरू कर दिया है. एनएच 75 मार्ग स्थित समाहरणालय परिसर के सामने […]

विज्ञापन

21जीडब्ल्यूपीएच15-10 सूत्री मांगों को लेकर अनशन पर बैठीं कंचन केसरीगढ़वा. गढ़वा जिला में व्याप्त जन समस्या के त्वरित समाधान को लेकर सभापति शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण सदस्य सह जिप सदस्य कंचन केसरी ने अपने 10 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से अनशन शुरू कर दिया है. एनएच 75 मार्ग स्थित समाहरणालय परिसर के सामने कंचन केसरी ने धरना शुरू किया है. इस अवसर पर श्रीमती केसरी ने कहा कि जिले में कई समस्याएं विद्यमान है. इससे जनता को काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस बार बारिश नहीं होने से जिले में सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. लेकिन अभी तक सरकार ने गढ़वा को अकाल क्षेत्र घोषित नहीं किया. साथ ही अभी तक गढ़वा शहर के लिए बाइपास सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को हक व अधिकार नहीं मिलने पर भी सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया. इस मौके पर पिंकी भानु, ममता सिन्हा, जिप सदस्य विजया लक्ष्मी देवी, वार्ड सदस्य साधना देवी, अंजु देवी, तारा देवी, विजय पासवान, सुग्रीव पासवान, कृष्णा महतो, गुड्डू दुबे, प्रेमा कुंवर, दुर्गावती कुंवर सहित कई महिलाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola