1.....हत्या के विरोध मंे संवेदक संघ व माले ने किया रोड जाम, कहा

Updated at :21 Aug 2014 6:00 PM
विज्ञापन
1.....हत्या के विरोध मंे संवेदक संघ व माले ने किया रोड जाम, कहा

सुरक्षा नहीं मिली, तो विकास ठप कर देंगेमामला संवेदक बलिंद्र सिंह की हत्या का21जीडब्ल्यूपीएच9- सड़क जाम करते संवेदक संघ व माले के लोग प्रतिनिधि, गढ़वा. संवेदक बलिंद्र सिंह की हत्या के बाद जिला संवेदक संघ के नेतृत्व में रंका मोड़ पर रोड जाम के दौरान लोगों ने पुलिस के प्रति जम कर भड़ास निकाला. जाम […]

विज्ञापन

सुरक्षा नहीं मिली, तो विकास ठप कर देंगेमामला संवेदक बलिंद्र सिंह की हत्या का21जीडब्ल्यूपीएच9- सड़क जाम करते संवेदक संघ व माले के लोग प्रतिनिधि, गढ़वा. संवेदक बलिंद्र सिंह की हत्या के बाद जिला संवेदक संघ के नेतृत्व में रंका मोड़ पर रोड जाम के दौरान लोगों ने पुलिस के प्रति जम कर भड़ास निकाला. जाम कर रहे लोग मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी, हत्यारों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग कर रहे थे. मौके पर उपस्थित संवेदकों ने कहा कि इस हत्या के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. अगर कार्रवाई की होती तो आज इस युवा संवेदक की निर्मम हत्या नहीं की जाती. जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. हत्या गढ़वा में आम बात हो गयी है. उक्त लोगों ने कहा कि संवेदक जब प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं, तो उनसे कहा जाता है कि वे नक्सलियों से मिले हुए हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा भगवान भरोसे है. संवेदकों ने एक स्वर से कहा कि अगर उन्हें जिला प्रशासन से पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराती है, तो वे जिले के विकास को ठप कर देंगे. संवेदकों ने कहा कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और पत्नी. उन्हें भी सुरक्षा की जरूरत है. साथ ही मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी व मुआवजा मिले. इस मौके पर संवेदक पंकज सिंह, दुदुन उपाध्याय, एपवा नेत्री सुषमा मेहता, माले के किशोर कुमार, संवेदक प्रमोद सिंह, ददन सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजा सिंह, बाली सिंह, देवराज उपाध्याय, मुकेश पाठक, दीपक पाठक, नवीन पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola