मध्याह्न भोजन बंद होने से रोष

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के कल्याण पंचायत अंतर्गत उमवि झुरही में पिछले दो दिनों से मध्याह्न भोजन बंद होने से प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं छात्रों में आक्रोश है. इस विद्यालय में 175 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. उनका कहना है कि विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह को इसकी सूचना दी गयी. उन्होंने मंगलवार को […]
भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के कल्याण पंचायत अंतर्गत उमवि झुरही में पिछले दो दिनों से मध्याह्न भोजन बंद होने से प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं छात्रों में आक्रोश है. इस विद्यालय में 175 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. उनका कहना है कि विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह को इसकी सूचना दी गयी. उन्होंने मंगलवार को जब विद्यालय पहुंचकर इसकी जांच की, तो उन्होंने मध्याह्न भोजन बंद पाया. साथ ही विद्यालय के सचिव सह प्रधानाध्यापक रूपदेव सिंह उपस्थिति बना कर गायब थे. बच्चों ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई भी नहीं होती है और न ही सही तरीके से बच्चों को मध्याह्न भोजन ही मिलता है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक से जब संपर्क किया गया, तो उनका मोबाइल बंद पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










