फर्जी किसानों का नाम हटाने के लिए होगा जमीन का सत्यापन

Updated at : 03 Dec 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी किसानों का नाम हटाने के लिए होगा जमीन का सत्यापन

पीयूष तिवारी4गढ़वा गढ़वा जिले के धान उत्पादक किसानों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा़ इस भौतिक सत्यापन के माध्यम से फर्जी धान उत्पादन किसानों को निबंधित सूची से हटाया जायेगा़ इसको लेकर खाद्य, सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले के विशेष सचिव ने पत्रांक 1316 के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ऑन लाइन पोर्टल पर दर्ज […]

विज्ञापन

पीयूष तिवारी4गढ़वा

गढ़वा जिले के धान उत्पादक किसानों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा़ इस भौतिक सत्यापन के माध्यम से फर्जी धान उत्पादन किसानों को निबंधित सूची से हटाया जायेगा़ इसको लेकर खाद्य, सार्वजनिक वितरण व उपभोक्ता मामले के विशेष सचिव ने पत्रांक 1316 के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी को ऑन लाइन पोर्टल पर दर्ज जिले के किसानों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है़ उन्होंने पत्र में कहा है कि कई फर्जी किसानों का ऑन लाइन इ उपार्जन सॉफ्टवेयर में गलत प्रविष्टि हुई है़ इस वजह से किसानों का भौतिक सत्यापन व जमीन संबंधी जांच करना आवश्यक है़
उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिले में धान बेचने के लिए 6773 किसान निबंधित है़ं इनमें से बीते साल 2018-19 में 3619 किसानों ने धान की बिक्री की थी़ यह कुल निबंधित किसानों का आधा है. कुल निबंधित किसानों में से 3154 किसानों ने धान की बिक्री नहीं किया था़ इससे संभावना जतायी जा रही है कि यह सभी किसान फर्जी हो सकते है़.
इसमें कुछ धान के बिचौलिये भी शामिल है़ं जो किसानों से कम कीमत पर धान खरीद कर उसे सरकार की ओर से तय किये गये, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचते है़ं भौतिक व जमीन संबंधित सत्यापन के बाद यदि यह फर्जी पाये गये, तो इनका नाम हटा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola