अन्नराज घाटी में सात दिन के अंदर गार्डवाल ब्रेकर व रेडियम पट्टी बनायें
Updated at : 29 Jun 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय में जिले के अन्नराज घाटी में हो रही लगातार घटनाओं की समीक्षा के लिए बैठक हुई. इसमें जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कैसे कमी लायी जाये़ इस पर चर्चा की गयी. इसमें जिले के अन्नराज घाटी में घटित बस दुर्घटना के […]
विज्ञापन
गढ़वा : उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय में जिले के अन्नराज घाटी में हो रही लगातार घटनाओं की समीक्षा के लिए बैठक हुई. इसमें जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कैसे कमी लायी जाये़ इस पर चर्चा की गयी.
इसमें जिले के अन्नराज घाटी में घटित बस दुर्घटना के बारे में चर्चा करते हुये उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि ऐसी दुर्घटना दोबारा ना हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी अपने स्तर से हर संभव प्रयास करे़ं इस दौरान एनएच के अधिकारियों व बस ऑनर्स एसोसिएशन के लोगों से चर्चा करते हुए उपायुक्त ने हादसे का कारण जानने की कोशिश की.
उपायुक्त ने घटना पर नियंत्रण कैसे किया जाये, इस पर चर्चा की़ इस दौरान अन्नराज घाटी के तीखे मोड़ को सीधा करने व सीधा करने हेतु जमीन की आवश्यकता पर एनएच के कार्यपालक अभियंता को रिपोर्ट तैयार करने को कहा़ डीसी ने आरसीसी गार्डवाल का प्राक्कलन तीन दिन के अंदर अपने मुख्यालय को भेजने का भी निर्देश दिया़
उपायुक्त ने गार्डवाल को मजबूत व ऊंचा करने के भी निर्देश दिये़ इसके साथ ही घाटी में जगह-जगह ब्रेकर बनाने पर भी सहमति जतायी गयी, ताकि वाहन चालक अपने वाहन को निर्धारित स्पीड में ही चला सके़ं इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद को निर्देश दिया गया कि जिले में अवैध रूप से परिचालित हो रही बसों का समय-समय पर गहनता से जांच की जाये. छत्तीसगढ़ से आनेवाले वाहनों के लिए वहां के संबंधित अधिकारी से समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलायें, ताकि घाटी के आसपास हो रही घटनाओं को रोका जा सके.
बैठक के दौरान एसडीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है़ उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा को निर्देश दिया कि वे दुर्घटनाग्रस्त पॉपुलर बस के मालिक को धारा 133 के तहत नोटिस जारी करें व दुर्घटना में पीड़ित यात्रियों को इंश्योरेंस का लाभ मिले. इसके लिये प्रयास शुरू की जाये़ बैठक में उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता प्रवीण गगराई, एनएच के कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




