ePaper

बाइक कार की टक्कर में युवक घायल

Updated at : 14 May 2019 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक कार की टक्कर में युवक घायल

गढ़वा : रविवार की देर शाम शहर के व्यस्त रंका मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार रंका निवासी मुकेश कुमार गुभीर रूप से घायल हो गया. घायल मुकेश के सर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

गढ़वा : रविवार की देर शाम शहर के व्यस्त रंका मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार रंका निवासी मुकेश कुमार गुभीर रूप से घायल हो गया. घायल मुकेश के सर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया़ जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.

लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसकी जानकारी मिलते ही गढ़वा के कोरवाडीह गांव निवासी समाजसेवी अमित सिंह ने एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर घायल मुकेश को रांची भिजवाया. उल्लेखनीय है कि गढ़वा सदर अस्पताल में सर्जन नहीं रहने और कारगर इलाज की व्यवस्था नहीं रहने के कारण आये दिन दुर्घटना में घायल मरीजों को रेफर कर दिया जाता है, इनमें से अधिकांश मरीजों की मौत रास्ते में हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola