अपहरण के आरोपी को पांच साल की सजा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2019 3:37 AM
गढ़वा : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मसी झा ने शादी करने की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी मेराल थाना के तेनार गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता को पांच वर्ष का कारावास एवं 10 हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनायी है़. विदित हो कि तीन अगस्त 2010 को तेनार गांव […]
गढ़वा : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मसी झा ने शादी करने की नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपी मेराल थाना के तेनार गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता को पांच वर्ष का कारावास एवं 10 हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनायी है़.
विदित हो कि तीन अगस्त 2010 को तेनार गांव निवासी सीता साव ने मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि उसकी लड़की शौच के लिए जब बाहर निकली थी, उसी दौरान शाम सात बजे अपहरण कर व नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी कराने की नियत से ले जाया गया़. प्राथमिकी मेराल थाना संख्या 71 /2010 में दर्ज कर उस लड़की को बरामद किया गया़.
साथ ही अनुसंधान कर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इसमें राजेश कुमार गुप्ता, रंजन बिहारी गुप्ता एवं सुदामा बैठा का नाम शामिल है़. साक्ष्य के अभाव में रंजन बिहारी गुप्ता एवं सुदामा बैठा को निर्दोष बताते हुए आरेाप मुक्त कर दिया गया़, जबकि राजेश कुमार गुप्ता को पांच वर्ष के सश्रम कारावास एवं 10 हज़ार रुपया का जुर्माना लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










