दानरो नदी बचाने का लिया संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार की शाम गढ़वा शहर के सहिजना स्थित दानरो नदी छठ घाट पर दीप यज्ञ सह गंगा आरती का आयोजन किया गया़ स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त पहल पर आयोजित इस गंगा आरती में दानरो नदी को बचाने व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया़ गंगा आरती में शहर […]
विज्ञापन
गढ़वा : गंगा दशहरा के अवसर पर रविवार की शाम गढ़वा शहर के सहिजना स्थित दानरो नदी छठ घाट पर दीप यज्ञ सह गंगा आरती का आयोजन किया गया़ स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त पहल पर आयोजित इस गंगा आरती में दानरो नदी को बचाने व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया़ गंगा आरती में शहर के गणमान्य लोगों सहित काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे़
गढ़वा नगर परिषद की अध्यक्ष पिंकी केसरी, उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, वार्ड पार्षद सत्यवती देवी, रश्मि सिन्हा, युगांतर भारती की सारिका सिंह, पर्यावरण परिवार के अध्यक्ष डॉ पातंजलि केसरी, आदर्श विवाह समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय केसरी, सचिव प्रो उमेश सहाय, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, अधिवक्ता जितेंद्र सिन्हा, एवार्ड के सचिव सुरेंद्र दूबे, गायत्री परिवार के दिलीप तिवारी, ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव आदि ने अपने संबोधन में दानरो नदी की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की व इसके संरक्षण व स्वच्छता का संकल्प लिया़
वक्ताओं ने कहा कि दानरो नदी गढ़वा के लिए जीवन रेखा है़ इसके अस्तित्व को बचाने के लिए आम लोगों के साथ मिल कर काम करेंगे़ इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा दानरो बचाओ नाम से दीर्घकालीन अभियान शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए दानरो के उदगम स्थल से लेकर संगम तक स्थित सभी गांवों में एक-एक दिन का कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता व पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जायेगा़ गंगा आरती के दौरान सभी ने हाथ उठाकर अभियान के लिये संकल्प लिया़ इसके पूर्व गायत्री परिवार के संतन मिश्र ने गंगा दशहरा सह गायत्री जयंती के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नदी का पूजन कराया़
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, पिंकी केसरी, डॉ पातंजलि केसरी व नीलू केसरी ने मुख्य यजमान के रूप में गंगा व मां गायत्री का पूजन किया़ कार्यक्रम का समापन जयघोष के साथ किया गया़ कार्यक्रम का संचालन पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर ने किया़ कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम नारायण पांडेय, गौतम ऋषि, कृष्ण राजन कुमार, रामाशंकर चौबे, बनारसी पांडेय, रंजीत केसरी, अमित कुमार, शोभा पाठक, ममता तिवारी, कांति दुबे, पूनम चौबे सहित अन्य ने सक्रिय योगदान दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




